चरावांCharawan
Cricket

चरावां क्रिकेट क्लब

जैसा की हम सब जानते हैं कि हमारे प्यारे भारत देश में क्रिकेट को लेकर कितनी उत्सुकता है अगर आप किसी गांव में जाए तो लगभग हर दुसरे या तीसरे गड्ढे में या किसी खाली जगह को साफ़ करके कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते नज़र आ जायेंगे कोई डंडे का बैट बना कर खेल रहा होगा तो कोई चंदा इकट्ठा करके नया बल्ला खरीद कर लाया होगा लेकिन क्रिकेट खेलता आपको मिलेगा ज़रूर इसी उत्सुकता के साथ जी रहा है हमारा गांव चरावां वैसे तो क्रिकेट के छोटे छोटे मैदान जो कि खेलने लायक बहुत हैं लेकिन पूरे गांव में दो तीन जगह ऐसी हैं जहाँ एक बेहतरीन अंडरआर्म क्रिकेट जिसे हम रूल आउट क्रिकेट के नाम से जानते है इसका आयोजन कर चुके हैं और ये क्रिकेट टूर्नामेंट हर वर्ष आयोजित होते हैं उन्ही आयोजनों में कुछ क्लिप्स आपको हम अभी दिखने वाले है जिन्हे आप नीचे स्क्रॉल कर के देख सकते है ये चौराहे पर आयाजित 2018 और 2021 टूर्नामेंट कि कुछ झलकियां है इसके अलावा चमक क्रिकेट क्लब जो क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन काफी वर्षो से कराते आ रहे हैं उनकी कुछ फोटोज या क्लिप्स जैसे हमे प्राप्त होंगी हम यहाँ प्रकाशित कर देंगे फ़िलहाल नीचे वीडियो का आनंद लीजिये और आपके पास चरावां या इसके आस पास गांव कि कोई भी क्लिप या फोटोज हो तो हमे भेजना न भूले इन सबको हम वेबसाइट पर प्रकाशित ज़रूर करेंगे धन्यवाद किसी भी प्रकार कि फोटो या वीडियो भेजने के लिए सम्पर्क करें क्लिक करें !

WhatsApp समूह

क्रिकेट टूर्नामेंट 2021

क्रिकेट टूर्नामेंट 2018